दड़वा गांव की महिला ने गांव के ही दो युवकों पर बुरी नियत से छेड़छाड़ करने व जातिसूचक शब्द कहने की शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया। दड़वा निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार रात अपने कमरे में अकेली सो रही थी।
तभी वहां उसके गांव के संदीप और राकेश आ गए। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसने शोर मचाया तो उन्होंने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर सुनकर उसका बेटा और उसका रिश्तेदार जाग गए। उनके साथ भी उन्होंने हाथापाई की। गालियां देकर जातिसूचक शब्द कहे। जान से मारने की धमकी देकर भी गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HED9q2