हरियाणा व राजस्थान में विभिन्न मामलों में वांछित इनामी बदमाश को राजस्थान पुलिस की टीम ने एसटीएफ हरियाणा के सहयोग से गुरुग्राम से धर दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ सोढी बहल थाने के ढाणी केहरा का निवासी है। यह अनिल ढाणी केहरा व मिंटू मोडासिया गैंग का सक्रिय सदस्य है और राजगढ़ कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा की हत्या में शामिल था। राजस्थान पुलिस ने प्रवीण कुमार पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। राजगढ़ थाने के प्रवक्ता ने बताया कि चुरू एसपी तेजस्विनी गौतम द्वारा बनाई गई जिला स्पेशल टीम के इंचार्ज अमित स्वामी ने प्रवीण को गुरुग्राम के अशोक विहार फैज 3 से गिरफ्तार किया है। प्रवीण कुमार पर पिलानी, बहल, राजगढ़ व श्रीगंगानगर के थानों में अनेक मामले दर्ज हैं। अनिल ढाणी केहरा का चचेरा भाई प्रवीण कुमार इस गैंग का सरगना है और अपने भाई की पुलिस की मुखबिरी करने पर अनिल ढाणी केहरा के एनकाउंटर होने के कारण राजगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा से रंजिश रखता था और करीब दो साल पहले अपने साथियों के साथ राजगढ़ कोर्ट में फायरिंग करके अजय जैतपुरा का मर्डर कर दिया था।
राजस्थान पुलिस ने इस मामले में उसे मोस्ट वांटेड घोषित कर रखा था और तभी से फरार चल रहा था। टीम में सवित कुमार, मुकेश कुमार, विद्याधर व अजय कुमार कुमार आदि पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे। वहीं दूसरी ओर पिलानी थाना पुलिस ने बुधवार को मिंटू मोडासिया गैंग के सुनील उर्फ ढिल्लू मोडासिया को गिरफ्तार किया है। पिलानी थाना प्रभारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बहल से सुनील उर्फ ढिल्लू को पकड़ा है। आरोपी बनगोठड़ी में शराब ठेके पर फायरिंग व लूट के मामले में फरार चल रहा था। इसके अलावा आरोपी सुनील उर्फ ढिल्लू पर हत्या, लूट, मारपीट व शराब तस्करी के पांच से अधिक मामले दर्ज हैं।
प्रवीण पर ये मामले हैं दर्ज
{वर्ष 2015 में पिलानी थाने में आईपीसी की धारा 307, 302, 143, 148, 149 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
वर्ष 2016 में पिलानी थाने में 336, 307 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
{वर्ष 2017 में पिलानी थाने में 458, 336, 307, 34 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
{वर्ष 2018 में राजगढ़ थाने में 147, 148,149, 342, 307, 302, 120बी व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
{वर्ष 2018 में श्रीगंगानगर थाने में 302, 34 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
{वर्ष 2019 में बहल थाने में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
{वर्ष 2019 में पिलानी थाने में 307, 387, 506 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31zo7v2