नागरिकता संशोधन अधिनियम के विपक्ष में मेवात में लगातार प्रदर्शन हो रहे है, इन्हीं के बीच गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सीएए के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। एसडीएम नूंह प्रदीप अहलावत की मार्फत सौंपे गए ज्ञापन में नूंह बार के सदस्य वकीलों ने कहा कि वे पूरी तरह से सीएए के पक्ष में है। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा सीएए के विरोध में जो प्रस्ताव पारित किया था, वे उसके पक्ष में कतई नहीं है।
क्योंकि उक्त प्रस्ताव में उनसे कोई सहमति नहीं ली गई। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एवं अधिवक्ता परिषद हरियाणा के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट विपिन जैन, अधिवक्ता परिषद नूंह के अध्यक्ष राजेश, सचिव अमित कुमार, नूंह बार बार के वरिष्ठ अधिवक्ता जेएस सैनी, आरके छोंकर, सुभाष कुमार, आनंद यादव, कीर्ति सोनी, मंजूलता सिंह, दिनेश नागपाल, जगदेव पंवार, सुमन छोकर आदि ने ज्ञापन सौंपा।
संविधान के अनुरूप पास कानून का सभी सम्मान करें
ज्ञापन में कहा कि संविधान के अनुरूप संसद में कोई कानून पास किया गया है, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। यह कानून किसी के विरोध में नहीं है और ना ही किसी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर इससे असर पड़ने वाला है। कुछ लोग इस कानून के विरोध की आड़ में भोले-भाले लोगों को बरगलाकर इसे धार्मिक रंग देते हुए भाईचारा खराब करने का प्रयास कर रहे है।
सीएए के विरोध में महिलाओं ने धरना स्थल पर किया संबोधित
सीएए के खिलाफ जनवादी महिला समिति ने दिया धरना
फिरोजपुर झिरका| बड़कली चौक धरना में महिला दादी हाजरा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार भविष्य में कभी एनआरसी लागू नहीं करने का शपथ पत्र के प्रस्तुत करे तो देशभर में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन समाप्त हो सकते हैं। अन्यथा इसी प्रकार इंकलाब के नारे लगाते रहेंगे। गुरुवार को मेवात विकास सभा एवं आरटीआई मंच द्वारा आठवें दिन के धरने में मेवात विकास सभा के राष्ट्रीय प्रधान सलामुद्दीन ने कहा कि हम नागरिकता संशोधन कानून संविधान के विरुद्ध है तथा संविधान को बदलने की साजिश है। महिला नेहा खान ने कहा कि इस जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।
नूंह. एसडीएम प्रदीप अहलावत को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते नूंह बार के वकील।
गुड़गांव| जिला गुड़गांव अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने सीएए, एनसीआर,एनपीआर के विरोध में उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया। इस धरने की अध्यक्षता समिति की जिला उपाध्यक्ष ओमवती ने की। धरने को संबोधित करते हुए अखिल जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष उषा सरोहा ने कहा कि केंद्र सरकार जनता से किए वायदों को पूरा ना करके बिल्कुल उल्टा रास्ता पकड़े हुए है। उन्होंने कहा कि आम जनता खासकर महिलाओं के सामने रोजी- रोटी, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, आवास, सुरक्षा व्यवस्था के लाले पड़े हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31y36k5