अाजकल दिन में खिली धूप से आमजन राहत महसूस कर रहा है, लेकिन अभी ठंड पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है। दिन में भले ही साफ मौसम से ठंड कम महसूस होने लगी है, लेकिन सुबह-शाम और रात की ठंड अभी बरकरार है। दिन का तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
ऐसे में जहां फरवरी के तीसरे सप्ताह के अंत तक सुबह-शाम ठंड रहेगी, वहीं इस बार आने वाली गर्मी भी कड़े तेवर दिखाएगी। पूर्वानुमान के अनुसार इस बार अधिक गर्मी पड़ेगी। बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस ताे न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्यत: इन दिनों में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहता है।
वहीं वर्ष 2019 में 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। दिनभर 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। बुधवार काे सूर्य सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर उदय हुए और शाम छह बजकर 14 मिनट पर अस्त होने से 11 घंटे 07 मिनट का ही दिन रहा।
यह मौसम फसलों के लिए अच्छा
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अभी यह जो मौसम चल रहा है, वह फसलों के लिए अच्छा है। रात में हल्की सर्दी और दिन में धूप निकल रही है, इससे गेहूं व सरसों में परिपक्वता आएगी। गेहूं में फुटाव बढ़िया होगा वहीं सरसों में बेहतर दाने बनेंगे। इधर, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब अगले कुछ दिन बारिश के कोई आसार नहीं है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री के आसपास तक जाने की संभावना रहेगी। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा।
जानिए.. अगले 5 दिन का संभावित तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
14 फरवरी 24.0 8.0
15 फरवरी 23.0 7.0
16 फरवरी 23.0 8.0
17 फरवरी 24.0 8.0
18 फरवरी 24.0 7.0
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Snj7X8