राशन कार्ड धारकों के लिए पहुंचे 324 क्विंटल गले सड़े प्याज को छटाई के बाद खुली बोली पर बिक्री करेगा डीएफएससी विभाग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 13 February 2020

राशन कार्ड धारकों के लिए पहुंचे 324 क्विंटल गले सड़े प्याज को छटाई के बाद खुली बोली पर बिक्री करेगा डीएफएससी विभाग


सरकारी राशन डिपो में सस्ती दरों पर कार्ड धारकों के लिए आए 324 क्विंटल गले सड़े प्याज को अब जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक विभाग की तरफ से खुली बोली पर बेचा जाएगा। इससे पहले प्याज की छटाई की जाएगी, जो प्याज ठीक निकलेगा उसे ही खुली बोली पर बेचा जाएगा। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अनिल कालड़ा ने बताया कि नई अनाज मंडी स्थित जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक के पीआर केंद्र के गोदाम में 324.05 क्विंटल प्याज रखा हुआ है। इस प्याज की खुली नीलामी 15 फरवरी को की जाएगी। कोई भी फर्म, मंडी आढ़ती, व्यापारी, दुकानदार आदि नीलामी में भाग ले सकता है। यह प्याज राशन डिपो में सस्ते रेट पर कार्ड धारकों को वितरित की जानी थी लेकिन क्वालिटी बढ़िया न होने के कारण प्याज को राशन डिपो में नहीं भेजा गया था। विभाग ने प्याज को वापस कर दिया था लेकिन नैफेड ने प्याज वापस लेने से इंकार कर दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31TTd0r

ADD











Pages