भिवानी| आर्ट आफ लिविंग द्वारा मंगलवार को भगवान परशुराम मंदिर में यूथ स्पेशल शिविर का शुभारंभ किया गया जो 29 फरवरी तक चलेगा। यह जानकारी देते हुए आर्ट ऑफ लिविंग के प्रेस प्रवक्ता अंशुल लोहिया ने बताया कि शिविर में 18 साल से 35 साल तक के युवा भाग ले सकते है। शिविर में संस्था की टीचर अपर्णा व सिम्मी विशेष रूप से युवाओं का मार्गदर्शन रही हैं। टीचर अपर्णा ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने वाले यूथ को अनेकों फायदे होंगे। इससे शरीर स्वस्थ्य व दिमाग खुशमिजाज बनेगा। शिविर में आत्मविश्वास व उत्साह आदि चीजों पर फोकस रहेगा। शिविर में हरिकिशन, नरेन्द्र, प्रेमलता लोहिया, संदीप, जतिन, पायल, अलका, उषा विधान, यतिंद्र व विक्रम शर्मा सहित संस्था के टीचर व अनेक वांलिटीयर उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cbI2EX