भिवानी | अखिल भारतीय किसान सभा भिवानी के पांचवें त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन महम रोड स्थित कार्यालय में किया गया। अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल ओपी सैणी, सूबेदार सीसराम, सूबेदार धनपत सिंह व बलवान बागड़ी ने की तथा संचालन दयानंद पूनिया ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए किसान सभा के उपाध्यक्ष कामरेड इंद्रजीत ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि खेती बजट में कटोती, लाभप्रद मूल्यों से इंकार, कर्जा मुक्ति से पल्ला झाड़ना, फसल खरीद से पल्ला झाड़ना, बेसहारा पशुओं की समस्या, फसल बीमा के नाम व ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर कंपनियों को लूट की छूट की आलोचना की। सम्मेलन को राज्य प्रधान मास्टर शेरसिंह, पूर्व विधायक व किसान नेता हरपाल सिंह, प्रदीप ढुल व कामरेड ओमप्रकाश ने संबोधित किया। तीन वर्ष की सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। आगामी तीन वर्ष के लिए 29 सदस्य जिला कमेटी चुनी गई व 11 सदस्यीय सचिव मंडल का चुनाव किया गया। इसमें करतार सिंह ग्रेवाल को प्रधान, बलबीर सिंह ठाकन को सचिव व ओमप्रकाश सैणी को वित्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बलवान, सूबेदार शीसराम, दयानंद पूनिया व सूबेदार धनपत सिंह को उपप्रधान नियुक्त किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ILK4Q