सीटू की जिला स्तरीय सभा में बुनियादी मुद्दों पर चर्चा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 28 February 2020

सीटू की जिला स्तरीय सभा में बुनियादी मुद्दों पर चर्चा


सीटू भिवानी की जिलास्तरीय आम सभा सभा सीटू कार्यालय में हुई। सीटू की राज्य प्रधान सुरेखा ने कहा कि आज सरकार मेहनतकश जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाकर बेबुनियादी मुद्दों को प्रचारित किया जा रहा है जबकि आज पूरी दुनिया मे भारत मे पूंजीवाद संकट के दौर से गुजर रहा है। पूंजीवाद अपने मुनाफे सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक सुरक्षा में कटौतियां, श्रम कानूनों को खत्म कर रहा है। इसके खिलाफ दुनिया के स्तर पर आंदोलन तीव्र हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज मोदी सरकार जनता के कल्याणकारी योजनाओं को खत्म किया जा रहा है, मजदूरों के अधिकार और ट्रेड यूनियन अधिकारों को खत्म करने के लिए तमाम श्रम कानूनों को 4 कोड के रूप में बदल रही है। हड़ताल करने, यूनियन बनाने के अधिकार को खत्म किया जा रहा है। मोदी सरकार एलआईसी, बैंक, रेलवे समेत देश के तमाम संसाधनों को बेचने जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39dlyS4

ADD











Pages