दुकान का शटर ताेड़ ~30 हजार की नकदी व गाेसेवा का गुल्लक भी ले उड़े - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 20 February 2020

दुकान का शटर ताेड़ ~30 हजार की नकदी व गाेसेवा का गुल्लक भी ले उड़े


शहर में बढ़ती चाेरियाें से कई बाजारों में चौकीदार रखे जा चुके हैं वहीं शहर की सब्जी मंडी में व्यापारियों ने एक भी चौंकीदार नहीं रखा है। उसका परिणाम रहा कि चोरों ने बिना किसी रोकटोक के दुकान के ताले तोड़े व किरयाणे की दुकान में से तीस हजार रुपए व सामान चोरी कर लिया। चोरों के हौंसले इतने बढ़े हुए थे कि उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को हटाने का प्रयास भी नहीं किया व सीसी कैमरे की तरफ देखते हुए ही चोरों ने दराजों को खंगाला। चाेर सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गए। चोर दुकान में रखे हजारों रुपए के साथ-साथ गाेसेवा के लिए रखी गाेदान की गुल्लक को भी उठा कर ले गए। उसमें भी हजारों रुपए रखे थे, जिसे गाेशाला वाले हर माह लेकर जाते थे। गाेशाला की गुल्लक सुबह काफी दूर एक होटल के सामने तख्त के पास पड़ी मिली तो होटल संचालक अशोक को घटना की जानकारी मिली। घटना की खबर लगते ही दुकानदार अानंद व शिव कुमार दोनों भाई दुकान की तरफ भागे व देखा कि दुकान का ताला टूटा
हुअा है।

वारदात के बाद व्यापारियों ने किया रोष प्रकट

सुबह जैसे ही मंडी के अाढ़तियों व अन्य व्यापारियों को चोरी के बारे में पता चला तो वे एकत्र होकर अानंद की दुकान के सामने एकत्र हो गए। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन अाज तक सब्जी मंडी में चारदीवारी तक भी करवा पाया है। वहीं रात के समय पुलिस की गश्त भी नहीं हो रही। व्यापारियों ने इस मौके पर मंडी के िलए चौकीदार रखने पर भी विचार किया। व्यापारियों ने कहा कि मार्केट बोर्ड को भी मंडी की रखवाली के िलए चौंकीदार रखना चाहिए, लेकिन नहीं रखा जा रहा। वैसे तो कुछ दुकानें सुबह चार बजे तक खुल जाती है, लेकिन यह चोरी चार बजे से कुछ समय पहले ही हो गई। दुकान का शटर खुला होने के बाद भी इसी कारण किसी को शक नहीं हो पाया।

चाेरी उन दुकानाें में हुई जहां सेंटर लाॅक नहीं लगे थे

व्यापारियों ने बताया िक पहले दुकान में कुछ खुला रुपया रख दिया जाता था पर अब रात भर दुकान को लेकर चिंता बनी रहती है। अभी तक सब्जी मंडी का क्षेत्र चोरो की निगाह से दूर था क्योंकि यहां रात भर सब्जी वाले वाहनों के अाने जाने का सिलसिला बने रहता है, लेकिन अब चोरों ने यहां भी दुकान में चोरी कर ली। व्यापारियों ने कहा कि चोरों का सबसे बड़ा निशाना शहर के उन दुकानों पर हैं जिन्होंने शहर पर साधारण ताले लगा रखे हैं व सेट्रल लॉक व शटर को मजबूती से तैयार नहीं करवाया गया है। जिन दुकानदारों के सेट्रल लॉक व शटर के दोनों तरफ लोहे की पट्टी लगवानी चाहिए जिससे शटर को असानी से नहीं तोड़ा जा सके।

दोस्त ने फोन कर बताया दुकान के ताले टूटे पड़े हैं

दुकानदारों में शिव कुमार ने बताया कि वह किले मोहल्ले में अपने मकान पर थे कि अशोक का फोन अाया कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। दुकान पर अाकर देखा तो चोरी की घटना का पता चला। दो चोरों ने रात 3 बजकर 40 मिनट पर दुकान के शटर पर लगी कूंडी तोड़कर अाराम से खोल कर दुकान में प्रवेश किया। वह दुकान में करीब 12 से 15 मिनट तक ही रहे। जिस तेजी से चोरों ने दुकान की दराजों को खंगाल लिया उससे साफ होता है कि वे पेशेवर हैं जो बिना समय गंवाए केवल 12 मिनट में चोरी करके वहां से निकल भी गए। चोरों ने सभी दराजाें को खंगाला व वहां रखी खुले रुपयों के साथ-साथ रेजगारी भी उठा ली। वे जाते समय गाेसेवा की गुल्लक जिनमें हजारों रुपए थे उसे भी साथ ले गए। वह गुल्लक सुबह थोड़ी दूर पर एक होटल के सामने गिरी मिली। उसके शीशे का फ्रेम तोड़कर चोरों ने उन रुपयों को भी चोरी कर लिया।

दुकान में चोरी करता चोर सीसीटीवी में कैद।

फुटेज में पहचानेंगे

चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से जांच को अागे बढ़ाया गया है व हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही अारोपियों को काबू किया जा इसके इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
राहुल देव, डीएसपी बहादुरगढ़

भास्कर फॉलोअप**

12 फरवरी को प्रकाशित खबर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahadurgarh News - haryana news the shutter of the shop also flew away carrying cash of rs 30 thousand and gaseva
Bahadurgarh News - haryana news the shutter of the shop also flew away carrying cash of rs 30 thousand and gaseva
Bahadurgarh News - haryana news the shutter of the shop also flew away carrying cash of rs 30 thousand and gaseva


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HJzze9

ADD











Pages