रेलवे ट्रैक पर पड़ा था शव, लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 20 February 2020

रेलवे ट्रैक पर पड़ा था शव, लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन


फरीदाबाद| न्यू टाउन और मुजेसर रेलवे फाटक के बीच रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा देख लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर लाइन क्लियर कराई। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। ट्रेन यहां करीब दस मिनट खड़ी रही। मृतक की पहचान मुजेसर की सुंदर कॉलोनी निवासी दुर्गानंद के रूप में हुई है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे दुर्गानंद रेलवे लाइन पार कर रहे थे तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान जबलपुर एक्सप्रेस मथुरा की ओर निकल रही थी। लोको पायलट ने जब अप मेन लाइन पर शव पड़ा देखा तो उसने ट्रेन रोक उसे आगे चलाने से इंकार कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38NcEL5

ADD











Pages