जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र डिमरी के निर्देशानुसार तथा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिखा के मार्गदर्शन में पैनल अधिवक्ता नरेंद्र कांटीवाल व पैरा विधिक स्वयं सेवक विरेन्द्र सिंह ने भगतसिंह चौक व राजीव कॉलोनी की झुग्गी झोपड़ी, मजदूर बस्ती में डोर-टू-डोर जाकर कानूनी जानकारी दी।
उन्होंने नागरिकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के प्रति जागरूक किया। अधिवक्ता ने श्रमिक कार्ड के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि श्रमिक कार्ड से स्वास्थ्य सुविधा, औजार, कन्यादान, पढ़ने वाले बच्चों को वजीफा, दुर्घटना बीमा, गरीबी उन्मूलन स्कीम 2015, मौलिक अधिकार व कर्तव्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह निषेध अधिनियम इसके अतिरिक्त लोक अदालत, नालसा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एचआईवी एड्स के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Spci7o