पेट्रोल पंप के कारिंदे से छीने ~3 हजार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 February 2020

पेट्रोल पंप के कारिंदे से छीने ~3 हजार


दादरी चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव रणकोली स्थित एचपी पंवार फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार रात 8 बजकर 45 मिनट पर एक वैगनआर कार सवार चार बदमाश आए। जिन्होंने पहले कार में पेट्रोल डलवाया और इसके बाद कारिंदे की कनपटी पर पिस्तौल तानकर तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने कारिंदे की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एचपी पंवार फिलिंग स्टेशन रणकोली पर बौंद कलां निवासी मोमिन खान वाहनों में तेल डालने का कार्य करता है। मोमिन खान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर वह पंप मैनेजर मनोज कमरे में खाना खा रहे थे। उसी दौरान एक सिल्वर कलर की वैगनआर कार फिलिंग स्टेशन पर रोहतक की ओर से पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंची। कार में आगे और पीछे कुल चार युवक सवार थे। जिनमें से दो कार से नीचे उतरे। जिसमें से एक युवक ने मोमिन खान से कहा कि 610 रुपये का पेट्रोल डाल दो। कारिंदे ने वैगनआर कार में पेट्रोल डालकर 610 रुपये मांगे तो एक लड़का गाड़ी से नीचे उतरा जिसके पास पिस्तोल थी। युवक ने मोमिन खान की कनपटी पर पिस्तोल का बट मारा। युवकों ने मोमिन खान की पेंट की जेब से लगभग 3 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। इसके बाद चारों कार में सवार हो गए और पेट्रोल पंप से फरार हो गए। इसके बाद कारिंदे व मैनेजर ने वारदात की सूचना तुरंत बौंद थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 25, 392, 394, 54 के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे के अनुसार 8 बजकर 47 मिनट पर वहीं कारिंदे द्वारा कार में पेट्रोल डाली गइर्। इसी दौरान एक युवक नीचे उतरा उसके हाथ में पिस्तोल नजर आ रही है। पेट्रोल पंप के कारिंदे के साथ हाथापाई करते दिखाई दिए। 8 बजकर 48 मिनट पर बदमाश कार में सवार होकर चरखी दादरी शहर की तरफ फरार होते दिखाई दिए।

फुटेज के आधार पर जांच कर रही पुलिस: एसएचओ

पुलिस ने लूट के मामले में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एचपी पंवार फिलिंग स्टेशन से सीसीटीवी की फुटेज लेकर मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला है।\'\' -राम अवतार, थाना एसएचओ, बौंद कलां।

बौंदकलां। एचपी पंवार फिलिंग स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कार में पेट्रोल डलवाते हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baund kalan News - haryana news 3000


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37SgH7A

ADD











Pages