युवक की मौत के बाद परिजन दाह संस्कार की कर रहे थे तैयारी, ससुराल पक्ष ने लगाया मारने का आरोप - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 February 2020

युवक की मौत के बाद परिजन दाह संस्कार की कर रहे थे तैयारी, ससुराल पक्ष ने लगाया मारने का आरोप


शहर के वार्ड एक निवासी सोनू की शनिवार को मौत हो गई। परिजन जब उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे उस समय सोनू के ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए। सोनू की प|ी व उसके भाई ने पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी। बाद में मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी इंद्र सिंह बिश्नाेई, पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची व पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया। सोनू के साले सुनील ने कहा है कि तीन साल पहले सोनू लकवाग्रस्त हो गया था। उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग सोनू व उसकी प|ी पर ताने मारते थे। सोनू के ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि सोनू की मौत के असली कारणों के बारे में पता लगाया जाए। वहीं सोनू के बड़े भाई चंद्रभान ने भी पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सोनू की अचानक मौत किन कारणों से हुई पुलिस इसकी जांच करें। चौकी प्रभारी इंद्र सिंह बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने मृतक सोनू के शव को कब्जे में लेकर छानबीन आरंभ कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bZ8nGn

ADD











Pages