हिंदुस्तान को महिला और पुरूष मुक्केबाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाने वाले और मुक्केबाजी की सफल परिभाषा देने वाले भिवानी बॉक्सिंग क्लब का रविवार को 17 वां स्थापना दिवस मनाया गया।
हरियाणा पुलिस के पूर्व महानिदेशक रंजीव दलाल ने कहा कि बॉक्सिंग में भिवानी बॉक्सिंग क्लब के नाम को भुलाया नहीं जा सकता और ओलंपिक में बिजेंद्र ने मेडल जीता है, उसमें भिवानी बॉक्सिंग क्लब व द्रोणाचार्य कोच जगदीश का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि सरकारों ने ऐसे क्लबों की हर तरीके की मदद करनी चाहिए ताकि भविष्य में अच्छे खिलाड़ी तैयार होकर ओलंपिक में मेडल लेकर देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर इस क्लब के साथ जुड़ाव करेंगे और जितनी भी मदद होगी वह करेंगे। विशिष्ट अतिथि खेल र| पुरस्कार विजेता ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल लाने वाले बिजेंद्र सिंह ने कहा कि इस क्लब की ही बदौलत जगदीश कोच के आशीर्वाद से इस मुकाम पर हूं। उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वो अपने गुरु की कद्र करें। अगर गुरु की कद्र करेंगे तो मेरी तरह मुकाम पर पहुंच जाएंगे। एशिया में गोल्ड मेडल लाने वाले व अर्जुन अवॉर्डी विकास यादव ने कहा कि भिवानी बॉक्सिंग क्लब अपने आप में एक मिसाल है और इस क्लब में उनके जैसे अनेक खिलाड़ी तैयार हुए जिन्होंने भिवानी का नाम पूरे संसार में रोशन किया। द्रोणाचार्य अवॉर्डी जगदीश कोच ने कहा कि अपने शिष्यों की वजह से ही लोग मुझे सम्मान की दृष्टि से देखते हैं और आने वाले समय में वे ओर ज्यादा मेहनत करेंगे और जुलाई में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में इस क्लब का खिलाड़ी गोल्ड मेडल लेकर आएगा। इस अवसर पर कर्नल मनोज कुमार, द्रोणाचार्य बीबी मोहंती, अर्जुन अवॉर्डी दिनेश कुमार, अर्जुन अवॉर्डी जयभगवान, अर्जुन अवॉर्डी कविता चहल, अर्जुन अवॉर्डी कैप्टन जयराम, भीम अवॉर्डी दिलबाग सिंह, भीम अवॉर्डी सुनील कुमार, भीम अवॉर्डी मीना कुमारी, साक्षी धनाना व कलावती सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित थे।
17 साल की उपलब्धि बताईं
क्लब के प्रधान कमल सिंह प्रधान ने क्लब के 17 साल के दौरान हुई उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि इस क्लब में पांच अर्जुन अवॉर्डी, एक राजीव खेल पुरस्कार, 6 भीम अवॉर्डी समेत 350 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए हैं। अनेक खिलाड़ियों ने एशियाड़, एशियन गेम, कॉमनवेल्थ गेम व नेशनल गेम आदि प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक लेकर देश का नाम रोशन किया है।
भिवानी बॉक्सिंग क्लब के स्थापना दिवस पर मौजूद मुख्यातिथि, बॉक्सर व गणमान्य नागरिक।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37vfoen