केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियाें के खिलाफ ज्ञापन देने के लिए डेढ़ घंटे तक डीसी आवास पर धरने पर बैठे रहना पड़ा। इससे गुस्साए धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने सरकार के साथ साथ जिला प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। लगभग साढ़े 12 बजे डीआरओ प्रमोद चहल ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया।
हुआं यू कि कांग्रेस ने रविवार को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ज्ञापन देना था। इसके लिए पार्टी ने डीसी को पहले ही अवगत करवा दिया था। इस को लेकर कांग्रेसी लगभग दस बजे पूर्व विधायक सोमबीर सिंह के नेतृत्व में चिड़ियाघर के पास एकत्रित हुए। सोमबीर सिंह ने कहा कि सरकार व आरएसएस की मंशा आरक्षण के साथ छेड़छाड़ करने की है। इसी बात को लेकर कोर्ट ने भी आरक्षण पर टिप्पणी की है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नए नए फैसले कर देश में अशांति फैलाने का काम कर रही है। ऐसा करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य आम जनता का ध्यान महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी से हटाना है। पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने सरकार को पूरी तरह से दलित विरोधी बताते हुए कहा कि अपने हितों के लिए दलितों को आए दिन सड़कों पर उतरना पड़ रह है। उन्होंने आमजन को चेताते हुए कहा कि वे सरकार की नीतियों से सावधान रहे व संयम बना कर रखे। सरकार चाहती है कि प्रदेश व देश में उन्माद की स्थिति बनी रहे ताकि आमजन का ध्यान मूलभूत समस्याओं से भटका रहे। उसके बाद कांग्रेसी लघु सचिवालय गेट पर ज्ञापन देने के पहुंचे।
लगभग एक घंटे तक कांग्रेसी ज्ञापन देने का इंतजार करते रहे लेकिन कोई भी अधिकारी
ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा। इस से आक्रोशित कांग्रेसी केंद्र सरकार के साथ साथ प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी करने लग गए। नारेबाजी करते हुए वे डीसी आवास पर पहुंचे तथा गेट पर धरने पर बैठ गए। इसे देखते हुए पुलिस फोर्स भी वहां पहुंच गई।
डीसी की अनुपस्थिति में एक घंटे से अधिक समय कांग्रेसी नारेबाजी करते रहे। लगभग साढ़े 12 बजे डीआरओ प्रमोद चहल ज्ञापन लेने डीसी आवास पहुंचे।
भिवानी। डीसी आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसियों को संबोधित करते पूर्व विधायक सोमबीर सिंह।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wliDZ3