5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं, इसलिए उपाध्यक्ष बने रहेंगे बवेजा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 21 February 2020

5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं, इसलिए उपाध्यक्ष बने रहेंगे बवेजा


कैंटोनमेंट बोर्ड में 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले उपाध्यक्ष का चयन अब दोबारा से होगा। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने देशभर के 62 कैंटोनमेंट बोर्ड में यह आदेश लागू कर दिए हैं। मगर अम्बाला कैंटोनमेंट बोर्ड में यह आदेश प्रभावी नहीं होंगे, क्योंकि वर्तमान उपाध्यक्ष अजय बवेजा का 5 वर्ष का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है।

कैंटोनमेंट बोर्ड के सदन का 5 वर्ष का कार्यकाल जनवरी में पूरा हो गया था। मगर 10 फरवरी को कार्यकाल 6 माह बढ़ाने के आदेश डिफेंस इस्टेट के डायरेक्टर जनरल ने दिए थे। सभी पार्षदों का कार्यकाल 6 माह बेशक बढ़ा दिया था, मगर अब नए जारी हुए आदेशों में कहा गया है कि उपाध्यक्ष का 5 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर पुन: चुनाव कराए जाएं। अम्बाला कैंटोनमेंट में यह आदेश प्रभावी नहीं होंगे क्योंकि उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने जून 2017 में उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था। उनसे पहले सुरेंद्र तिवारी बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे थे।

अजय बवेजा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news 5 year term is not complete so baweja will continue as vice president


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T6gqIB

ADD











Pages