अम्बाला | थाईलैंड से लौटी 20 वर्षीय युवती का कोरोना वायरस नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय की एनसीडीसी लेबोरेटरी दिल्ली में भेजी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे न सिर्फ प्रदेश बल्कि अम्बाला स्वास्थ्य विभाग विभाग ने राहत की सांस ली है। युवती को नागरिक अस्पताल कैंट में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में पूरी निगरानी में रखा जा रहा था।
इसके अलावा शुक्रवार को युवती की हालत में पहले से सुधार हुआ है। अब विभाग चंडीगढ़ से आने वाली स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। एंटी बायोटिक और वायरस से संबंधित टेबलेट के जरिए युवती का इलाज किया जा रहा है। युवती को सांस लेने में भी दिक्कत थी। अब पहले से बेहतर हालत है।
कैंट नागरिक अस्पताल के पीएमओ डाॅ. सतीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसलिए यह साफ हो गया है कि युवती को कोरोनो वायरस नहीं है। शनिवार को डाॅक्टरों की टीम एक बार फिर से युवती के स्वास्थ्य की जांच करेगी। बता दें कि युवती पायल इंश्योरेंस कंपनी में जॉॅब करती है और 3 दिन के थाईलैंड दौरे पर 7 जनवरी को अम्बाला से गई थी। जब लौटी तो खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत हो गई थी। जो बाहर से मेडिसन लेने से ठीक नहीं हो रहा था। नागरिक अस्पताल कैंट में जब दवाई लेने के लिए पहुंची तो डाॅक्टरों ने युवती की हिस्ट्री को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ViYCwy