आज शाम 7.30 बजे पत्नी और बेटी के साथ दिल्ली पहुंचेंगे डोनाल्ड ट्रंप, कल राष्ट्रपति के साथ करेंगे डिनर, लुटियन जोन को चमकाने में जुटा है प्रशासन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 23 February 2020

आज शाम 7.30 बजे पत्नी और बेटी के साथ दिल्ली पहुंचेंगे डोनाल्ड ट्रंप, कल राष्ट्रपति के साथ करेंगे डिनर, लुटियन जोन को चमकाने में जुटा है प्रशासन

नई दिल्ली .अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की भारत में दो दिवसीय यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने राजधानी में भी भव्य तैयारियां की हैं। डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डिनर का आयोजन किया है। सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप का विमान अहमदाबाद में लैंड करेगा। जहां से वो मोटेरा स्टेडियम जाएंगे और ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचेंगे।

आगरा के बाद वह शाम 7.30 बजे दिल्ली आएंगे। इसे ध्यान में रखकर विदेश मंत्रालय ने पालम एयरपोर्ट से धौलाकुंआ, सरदार पटेल मार्ग, तीन मूर्ति, शांति मार्ग, अमेरिकी दूतावास, राष्ट्रपति भवन के साथ ही राजपथ से इंडिया गेट तक दोनों तरफ के पोलों भारत-अमेरिका के झंडे लगाए हैं। ट्रंप के आने से पहले एनडीएमसी अपने पार्कों और सड़कों को सजाने व सफाई में जुट गई है। अमर जवान ज्योति को भी सजाया जा रहा है।

ट्रैफिक एडवाइजरी आज और कल इन रास्तों से बचकर निकलें

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली छावनी, दिल्ली-गुड़गांव रोड (एनएच 48), धौला कुआं, चाणक्यपुरी, एसपी मार्ग, आरएमएल गोल चक्कर और आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार की शाम ट्रैफिक का भारी दबाव रहने की संभावना है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मोती बाग, चाणक्यपुरी, इंडिया गेट, आईटीओ, दिल्ली गेट और मध्य और नई दिल्ली के आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक का भारी दबाव रहने की संभावना है।

शाम को चाणक्यपुरी, आरएमएल गोलचक्कर, धौला कुआं, दिल्ली छावनी, दिल्ली-गुड़गांव रोड (एनएच 48) और आसपास के क्षेत्रों में भारी ट्रैफिक रहेगा। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। यहां वह आईटीसी मौर्य होटल में ठहरेंगे जिसे देखते हुए होटल में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस बीच, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार, शिक्षकों और छात्रों के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि अमेरिका की प्रथम महिला मेलेनिया ट्रंप यहां के स्कूल का दौरा कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजपथ और इंडिया गेट तक दोनों तरफ खंभों पर लगे हैं भारत-अमेरिका के झंडे


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SS4hbl

ADD











Pages