सूरजमल इनक्लेव के गोदाम से फ्रिज, सिलेंडर, अन्य सामान चोरी
हिसार | मिलगेट थाना पुलिस ने सूरजमल इनक्लेव स्थित गोदाम में सेंधमारी करके चोर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम चुराने के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत में डिफेंस काॅलोनी वासी मंदीप सिंह ने बताया कि सूरजमल इनक्लेव में गोदाम है। वहां से एक फ्रिज, 2 समर्सिबल, 2 गैस सिलेंडर और 2 ग्राइंडर कोई चोरी करके ले गया। इस घटना को चोरों ने 15 फरवरी से 22 फरवरी के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
हिसार | सिविल लाइन थाना पुलिस ने पटेल नगर स्थित गांधी नगर निवासी रामस्वरूप की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राम स्वरूप ने बताया कि मूलत: बिहार के जिला सीतामंडी का रहने वाला हूं। मैं, मेरा बेटा विजय कुमार, संजय कुमार और भांजा जगदीश के साथ मजदूरी करते हैं। गांधी नगर में कमरा किराये पर लेकर रहते हैं। सुबह साढ़े 9 बजे अपने कमरे को ताला लगाकर मजदूरी करने चला गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद 11 बजे सूचना मिली कि आपके कमरे का ताला टूटा हुआ है। मैं वापस आया था। तब देखा कि मेरे 11 हजार रुपये और भांजा जगदीश के 20 हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा 20 ग्राम वजनी चांदी का ब्रेसलेट नहीं मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I1vHWl