हांसी | अंतरराष्ट्रीय संघ यूरो-एशिया कराटे चैंपियनशिप 2020 का आयोजन मुंबई में हुआ। इसमें श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल हांसी के विद्यार्थियों ने अनेक प्रतिस्पर्धाओं में 2 स्वर्ण, 2 रजत व 4 कांस्य पदक हासिल किए। चैतन्य तथा अमन ने स्वर्ण पदक जीते। अखिल, अमन ने रजत पदक जीते। दीपक, आर्यन, प्रिंस, पूजा ने कांस्य पदक जीते। स्कूल चेयरमैन राजपाल यादव, निर्देशक अनिल कुमार तथा प्रधानाचार्या शिप्रा शर्मा ने विजेता छात्रों और कोच अजय सैनी की सरहाना की। अभिभावकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यार्थी अपना व स्कूल का नाम रोशन करते रहें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UBAtRO