सुभाष तायल पब्लिक स्कूल में सीनियर्स को दी विदाई - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 8 February 2020

सुभाष तायल पब्लिक स्कूल में सीनियर्स को दी विदाई


हांसी | सुभाष तायल पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी रणसिंह यादव, विद्यालय की प्राचार्या अनीता यादव, डायरेक्टर रामनिवास ने उपस्थित रह कर विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। समारोह मे सभी छात्रों ने अपने अनुभवों को साझा किया। ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा के सीनियर्स को शीर्षक व विदाई दी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अध्यापकों को शीर्षक देकर अपने हृदय के उद्गार प्रस्तुत करते हुए सम्मान दिया। नृत्य व गान के माध्यम से सभी छात्रों ने एक दूसरे के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की। प्राचार्या अनीता यादव व डायरेक्टर रामनिवास ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HjF03z

ADD











Pages