अर्बन एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बुधवार को प्रद्युमन सचदेवा पैनल ने अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया। खुला पत्र व संकल्प पत्र के नाम से जारी इस मैनिफेस्टो में काम किया है काम करेंगे स्लोगन दिया गया है। वहीं, नरेश मेहता पैनल ने मंदिर में माथा टेक कर अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। प्रतिद्वंद्वी पैनल के मैनिफेस्टो का इंतजार कर रहे प्रधान पद के उम्मीदवार नरेश मेहता के मुताबिक वे जल्द अपना मैनिफेस्टो जारी करेंगे। वहीं, इस चुनाव में प्रधान पद के तीसरे उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा अभी चुनाव प्रचार में नजर नहीं आ रहे। प्रद्युमन सचदेवा पैनल में मुकेश एबट प्रधान पद के उम्मीदवार हैं। जबकि चमन अग्रवाल महासचिव, सोहन लाल कैशियर, हिमांशु कालड़ा उप प्रधान, आरपी शर्मा संयुक्त सचिव पद पर हैं जबकि अजय अग्रवाल, विपिन डावर, नरेंद्र बतरा, ज्ञान प्रकाश कंसल, हृदेश जिंदल व संदीप सोनी कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव मैदान में हैं। जबकि प्रधान पद के अन्य दावेदार नरेश मेहता पैनल में बलजीत सिंह साहनी चेयरमैन पद, मनफूल सिंह सचिव, देवेंद्र कुमार बतरा कैशियर, एमआर वधावन उप प्रधान, अमर सिंह संयुक्त सचिव, दीपक बतरा व जीएस सैनी कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
सेक्टर-9
एसोसिएशन चुनाव
प्रद्युमन पैनल के मैनिफेस्टो में यह रहा खास
चेयरमैन पद के दावेदार व 6 साल तक प्रधान रहे प्रद्युमन सचदेवा पैनल ने सभी पदों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। पैनल ने बताया कि वे सेक्टर की इनहांसमेंट व प्रॉपर्टी टैक्स में छूट को लेकर सरकार के स्तर पर कानूनी स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। सेक्टर की सफाई व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट के सुधार के साथ पशु मुक्त बनाने, सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा, सभी गेट व गलियों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। सेक्टर की वेबसाइट जारी की जाएगी व सेक्टरवासियों में तालमेल बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेक्टर के प्रॉपर्टी टैक्स का विरोध, डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था शुरू करना, सेक्टर की पेंडिंग सड़कों का निर्माण, प्रवेश द्वार पर हाई मास्क लाइट लगवाना, गेटों पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात करना, पार्कों व कम्यूनिटी सेंटर का सौंदर्यीकरण, मार्केट की पार्किंग में टाइल लगवाना व सेक्टर की डायरेक्टरी जारी करवाना आदि काम उनके प्रयास किए जाएंगे।
चुनाव मैदान में उतरने से पहले गुुरुद्वारा में माथा टेकता नरेश मेहता पैनल।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36YFXIJ