बराड़ा |कस्बा की एक महिला ने अपनी जेठानी पर छत से सिर पर ईंट मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस को सौंपी अपनी शिकायत में गुरुदेव मोहल्ला की पूनम रानी ने कहा कि उसकी जेठानी सुखविंद्र की विधवा लड़की पूजा जोकि उनके घर के पास किराए के मकान में रहती है। पूजा ने कुछ दिन पहले अपना किराए का मकान बदला था, जिसे लेकर पूजा ने उसकाे सामान रखवाने के लिए अपने घर बुलाया। वह उसके घर चली गई, लेकिन जेठानी सुखविंद्र को यह सही नहीं लगा। जब वह पूजा के घर से वापस लौट रही थी तो सुखविंद्र ने अपने घर की छत से उसके ऊपर ईंट से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में चोट लग गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S5vK9r