अाईटीअाई में कक्षा में ही भिड़े छात्र, एक के पसली में घौंपी पत्ती - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 6 February 2020

अाईटीअाई में कक्षा में ही भिड़े छात्र, एक के पसली में घौंपी पत्ती


झज्जर रोड स्थित आईटीआई में गुरुवार दोपहर क्लास रूम में ही दो छात्रों के विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र पर नुकीले व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे यहां का स्टाफ तुरंत इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक स्थित पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार कुलताना निवासी राहुल जो कि बहादुरगढ़ की आईटीआई में पलम्बर ट्रेड का छात्र है। गुरुवार को वह अपनी कक्षा में था। पहले कुछ समय तक वह बाहर बैठकर अपनी थ्योरी का कार्य कर रहा था। जब कमरे के अंदर गया तो उसका ही एक सहपाठी कंप्यूटर कक्षा के दौरान हाजिरी को लेकर शरारत करने लगा और उसकी अनुपस्थिति बताने लगा। मजाक-मजाक में दोनों में बात बढ़ने लगी। जब उसने उसका विरोध किया जो इसी बात को लेकर अपने बैग से किसी तेजधारनुमार हथियार से सीने के पास कमर वार किया। आरोपी का नाम प्रवीण है जो राहुल का सहपाठी ही है। घटना को अंजाम देने के बाद वह भागने की कोशिश करने लगा तो उसे छात्रों व स्टाफ ने मिलकर उसे मौके पर ही काबू कर लिया। इसके बाद सड़क पर तैनात दुर्गा शक्ति पुलिस की टीम के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस ममले में जांच की काम शुरू कर दिया है। आईटीआई के प्राचार्य सत्य भूषण ने बताया कि दोनों ही छात्र एक साल के पलम्बर ट्रेड के छात्र है। किसी बात तो लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घायल छात्र राहुल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SpgG5h

ADD











Pages