नगर परिषद की सरकारी जमीन खाली करवाने की मांग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 February 2020

नगर परिषद की सरकारी जमीन खाली करवाने की मांग


बहादुरगढ़ | कुंडन सिनेमा के पास नगर परिषद ने भी जिन पांच दुकानों के नक्शे पास कर दिए थे वो नक्शे भी 19 जनवरी 2018 को प्रदर्शन करने के बाद सभी नक्शे भी रद्द करने के बाद एक दुकानदार ने कोर्ट मेंे दायर किया था। इसका फैसला 29 नवंबर 2019 को न्यायालय की ओर से निपटान किया जा चुका है। इसके बाद भी सरकार सरकारी जमीन को खाली करवाने में देरी कर रही है। यह अारोप इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने लगाए हैं। राठी ने प्रेसवार्ता में कहा कि शहर में झज्जर रोड पर जमीन पर हो रहे कब्जों को सरकारी जमीन बताते हुए 26 दिसंबर 2017 को सबसे पहले आवाज उठाई गई थी। उसके पश्चात तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला द्वारा भी 3 व 4 मार्च 2018 को यह मामला विधानसभा सत्र में उठाया गया था जिसके बाद हरियाणा सरकार ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने की हामी भरी थी। इस अवसर पर पंडित खेमचंद भारद्वाज, रामनिवास सैनी, पार्षद शशि कुमार, इनेलो युवा शहरी अध्यक्ष अरुण गोयल, कंवल सिंह यादव, सोनू सैनी, सुखबीर सरोहा, विपिन टाक आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a3flrT

ADD











Pages