बेरी व मातनहेल के कई फीडर बंद, ग्रामीण परेशान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 February 2020

बेरी व मातनहेल के कई फीडर बंद, ग्रामीण परेशान


मातनहेल और बेरी सब डिवीजन के कर्मचारियों का मंगलवार सातवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। उनकी मांग है कि मातनहेल डिवीजन के साथी कर्मचारी पूरणमल के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जाए। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्षता बेरी डिवीजन में भूपेंद्र यादव ने की। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बेरी व मातनहेल के कई फीडर बंद हैं। एग्रीकल्चर सप्लाई बुरी तरह बाधित होने से ग्रामीण परेशान हैं। डिवीजन के अधिकारी किसी तरह सुबह व रात के शेड्यूल में तब्दील करके सप्लाई दे रहे हैं। प्रदर्शन में बेरी यूनिट प्रधान विक्रम एलडीसी, मनोज डांगी, सब यूनिट प्रधान सुरेंद्र कादयान, मतानहेल जेई दीपक कुमार, बहु सचिव सतेंद्र, बेरी सब यूनिट प्रधान अनिल कुमार मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारी बोले- बचाव में झूठा केस दर्ज कराया है


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लाइनमेन पूरणमल गांव मुंदसा में ड्यूटी पर मौजूद था। उसी समय वह गली से गुजर रहा था। आरोप है कि यहां नरेंद्र लाइन से सीधी कुंडी लगा रहा था। पूरणमल ने कुंडी लगाने से मना किया तो उसके भाई ने पूरणमल के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों भाइयों ने पूरणमल को गली से खींच अपने घर में बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को छुड़वाया। इस बीच नरेंद्र पक्ष ने साथ कर्मचारी पर अपनी मां के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करा दी। नरेंद्र पक्ष ने अपने बचाव के लिए साथी कर्मचारी के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Beri News - haryana news many feeders of berry and mattanahal closed villagers upset


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vm6zRP

ADD











Pages