भिवानी | रविवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने गांव कायला में खेतों में जाने वाले करीब तीन किलोमीटर कच्चे रास्ते को पक्का करने के कार्य का शुभारंभ करवाया। इनके अलावा दो चौपालों के निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया। पांच आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत करवाकर भवन की चाबी आंगनबाड़ी इंचार्जों को सौंपी। इससे पूर्व गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक घनश्याम सर्राफ का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार ने किसानों को सहूलियत देते हुए उनके दूर-दराज के खेतों का रास्ता पक्का करवा दिया। रास्ता पक्का होने के बाद किसान बारिश के दिनों में आसानी से आ व जा सकेंगे। उनको खासकर बारिश के दिनों में कोई परेशानी नहीं होगी। कायला के अलावा अन्य गांवों के खेतों के रास्तों को भी पक्का करवाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने गांव में 15-15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली राजपूत व धानक धर्मशाला के निर्माण का शिलान्यास किया। पांच आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी इंचार्जों को चाबियां सौंपी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसों की कमी नहीं है। बशर्ते लोग सार्वजनिक कार्य लेकर आए।
भिवानी. गांव कायला में विकास कार्य का शुभारंभ विधायक घनश्याम सर्राफ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V86ql5