पूर्व मंत्री खुर्शीद का निधन, राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 17 February 2020

पूर्व मंत्री खुर्शीद का निधन, राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी

लंबे इलाज के बाद मेवात का यह दिग्गज नेता जिंदगी की जंग हार गया

कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री चौधरी खुर्शीद अहमद का रविवार रात 3 बजे निधन हो गया। वह चार दिन से बीमार थे और फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सोमवार को नूंह में दफनाया गया।

मेवात में शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए उन्हें मेवात विकास पुरुष की संज्ञा दी जाती थी। खुर्शीद अहमद के बड़े बेटे हरियाणा सीएलपी के डिप्टी लीडर व नूंह विधायक आफताब अहमद को हिम्मत बंधाने राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव, राज्यसभा के नेता विपक्ष हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद कुमारी शैलजा पहुंची। सभी ने अहमद को याद करते हुए कहा कि हमने प्रदेश व देश ने एक बड़ा नेता खो दिया है, उनके विकास कार्य हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे।

राजनीति का उन्हें चाणक्य भी कहा जाता था

मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद पांच बार विधायक रहे, एक बार सांसद रहे थे। हरियाणा की राजनीति का उन्हें चाणक्य भी कहा जाता था। कई बार उन्होंने सरकार बनाने, गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके देहांत पर ना केवल कांग्रेस बल्कि इनेलो, बीजेपी सहित अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी गहरा दुख जताया है। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, विधायक चौधरी इलियास मोहम्मद, पूर्व मंत्री करण दलाल, पूर्व विधायक ललित नागर, विधायक मामन खान, विधायक प्रवीण डागर, विधायक जाहिदा हुसैन आदि भी पहुंचे।

नूंह. खुर्शीद अहमद निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे गुलाम नबी आजाद, भुपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा सहित अन्य। (इनसेट में मृतक खुर्शीद अहमद)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nuh News - former minister khurshid died politicians paid tribute
Nuh News - former minister khurshid died politicians paid tribute


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SVBKQW

ADD











Pages