छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 17 February 2020

छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा


बहादुरगढ़ | पुलिस की एक टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को नाबालिग लड़की का पीछा करने व बदनियति से छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया है। लाइनपार थाना एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ बदनियति से छेड़छाड़ व अश्लील बातें करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की का पीछा करने व बदनियति से उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना लाइनपार में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी एसआई सुदेश के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा इसी मामले में आरोपी को शहरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान नवीन उर्फ नीनी निवासी नेताजी नगर लाइनपार हुई। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38A6Vbe

ADD











Pages