सुलखनी में पंचायती जमीन की निशानदेही के लिए पहुंची टीम - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 11 February 2020

सुलखनी में पंचायती जमीन की निशानदेही के लिए पहुंची टीम


तहसीलदार और बीडीपीओ के आदेश पर रिटायर्ड कानूगो चंद्रभान के नेतृत्व में बरवाला खंड के अंतर्गत आने वाले गांव सुलखनी में मंगलवार को ग्राम पंचायत की जमीन की निशानदेही का काम शुरू किया गया। इस दौरान गांव के नंबरदार जगदीश सांगा, पटवारी विष्णु कुमार, गांव के चौकीदार सहित पूरी टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक सुलखनी गांव की पंचायत ने प्रस्ताव कर बीडीपीओ और तहसीलदार को लिखा था। जिसके बाद बीडीपीओ और तहसीलदार के लिखित आदेश के बाद प्रशासन के लोग मंगलवार को गांव पहुंचे। बुगाना रोड पर स्थित ग्राम पंचायत की जमीन की पैमाइश का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान टीम के लोगों ने कंप्यूटराइज मशीन से निशानदेही का काम शुरू किया।

निशानदेही टीम का नेतृत्व कर रहे रिटायर्ड कानूनगो चंद्रभान ने कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार सुलखनी गांव की पंचायती जमीन कितने मकान बने हुए हैं इसका डाटा एकत्रित किया जाएगा। पूरी रिपोर्ट बनाकर विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्थरों से ही निशानदेही का काम होगा। उन्होंने कहा कि पत्थरों से ही पता चलेगा कि डिस्टेंस कितना है। उन्होंने कहा कि पैमाइश के बाद मालूम होगा मकान कहां बने हैं,अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाएगी।

सुलखनी गांव निवासी पीड़ित निहालदीन ने कहा कि मेरी सुनवाई नहीं हाे रही है गुरुवार को जिला उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी से परिवार सहित मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37jWZkA

ADD











Pages