स्वरोजगार अपनाकर रोजगार सृजित करें युवा: प्रो.मित्तल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 11 February 2020

स्वरोजगार अपनाकर रोजगार सृजित करें युवा: प्रो.मित्तल


भिवानी | युवाओं को नौकरी के पीछे दौड़ने की बजाय स्वरोजगार को अपनाकर अन्य युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने चाहिए। यह बात कुलपति प्रो.आरके मित्तल ने एक दिवसीय इंटर कॉलेज मैनेजमेंट फेस्ट स्पंदन की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वयं के रोजगार को आगे बढ़ाकर राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं को ग्रामीण एवं सामाजिक विकास में सहभागिता का आह्वान किया। कुलसचिव डॉ.जितेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से युवाओं में स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। प्रदीप शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर आईबीएम मास्टर ट्रेनर कुंतल डे उपस्थित रहे। मुख्यातिथि प्रदीप शर्मा ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए पसंदीदा क्षेत्र में आगे आए और अपने आप से व अपने कार्यों को प्रेम करें। काम को अगर चाहत के साथ किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39y6PRL

ADD











Pages