आधार कार्ड बनवाने को क्षेत्रवासी परेशान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 11 February 2020

आधार कार्ड बनवाने को क्षेत्रवासी परेशान


नगर पालिका कार्यालय के भवन में चल रहे आधार केंद्र में आधार कार्ड संबंधित कार्य के लिए आने वाले क्षेत्रवासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नपा कार्यालय में स्थित आधार केंद्र पर इन दिनों लंबी-लंबी लाइनें आम देखी जा सकती हैं। क्षेत्रवासी घंटों तक अपनी बारी की इंतजार करते रहते हैं। जिसके कारण उनके अन्य कार्य भी प्रभावित होते हैं। कई बार तो उन्हें वापस तक लौटना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नए आधार कार्ड बनवाने व आधार कार्ड में त्रुटि आदि दुरुस्त करवाने के लिए बुजुर्गों व महिलाओं को पालिका कार्यालय की छत पर बने भवन में जाना पड़ता है इससे उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ती है।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि नपा कार्यालय में एक अतिरिक्त व तहसील कार्यालय और अन्य कार्यालयों में आधार व सीएससी सेंटर खोले जाएं ताकि रोजाना होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।

आधार कार्ड बनवाने के लिए नगर पालिका कार्यालय में लगी कतार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barwala News - haryana news residents upset to get aadhaar card made


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SkiGNk

ADD











Pages