अम्बाला सिटी | सेंट्रल जेल से काेर्ट ले जाए जा रहे बंदी बस में सीट पर बैठने काे लेकर भिड़ पड़े। दाेनाें बंदियों के बीच हाे रही मारपीट में प्रिजनर एस्कार्ट की गार्द ने बीच-बचाव किया और दोनों को सिविल अस्पताल ले जाकर उनका मेडिकल कराया गया। इस संबंध में एस्कार्ट के इंचार्ज जसबीर सिंह की शिकायत पर बंदी आरकेपुरम जंडली निवासी रजिंद्र व गांव बदौली निवासी रॉकी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एस्कार्ट इंचार्ज के मुताबिक वह जेल से 34 बंदियों को बस में बैठाकर कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान रजिंद्र व रॉकी के बीच सीट पर बैठने को लेकर मारपीट हुई। ईएसआई रजिंद्र सिंह ने दोनों को अलग-अलग किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UsCuzv