नियमित विद्यार्थियों की बिना स्कूल ड्रेस केंद्र में नहीं होगी एंट्री प्राइवेट छात्र हल्के रंग के कपड़े पहनकर दे सकते हैं परीक्षा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 13 February 2020

नियमित विद्यार्थियों की बिना स्कूल ड्रेस केंद्र में नहीं होगी एंट्री प्राइवेट छात्र हल्के रंग के कपड़े पहनकर दे सकते हैं परीक्षा


सीबीएसई ने कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा काे लेकर कई नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत इस बार जहां बोर्ड परीक्षा में नियमित छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस पहनकर आना अनिवार्य किया गया है। निजी उम्मीदवारों के लिए हल्के कपड़े और परीक्षा संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षार्थियों के लिए पहचान पत्र पहनकर आना भी जरूरी है। सीबीएसई ने परीक्षाओं को लेकर केंद्र अधीक्षक, डिप्टी सेंटर अधीक्षक, सहायक केंद्र अधीक्षक, शहर समन्वयक, डिप्टी सिटी समन्वयक और पर्यवेक्षकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में सीबीएसई ने गाइडलाइन जारी की है।

बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट दिसंबर माह में ही जारी कर दी हैं। इसके अनुसार 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 30 मार्च तक और कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों को परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं को स्कूल से संबंधित ड्रेस पहनकर आने के लिए गाइड लाइन भेजी है। बोर्ड के अनुसार जो परीक्षार्थी अपने स्कूल ड्रेस में नहीं आएगा, उसे परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा देरी से पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को भी सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों को व्यापक और अनिवार्य शारीरिक जांच से गुजरना हाेगा। परीक्षार्थियों के लिए पहचान पत्र पहनकर आना भी जरूरी है। इस संबंध में सीबीएसई जिला कार्डिनेटर एवं डीपीएस की प्राचार्या डॉ. अनीता शर्मा ने कहा कि सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा संबधी गाइडलाइन जारी की है। इसमें नियमित विद्यार्थियों के लिए स्कूल ड्रेस की अनिवार्यता की गई है। इसके साथ परीक्षार्थियों के लिए पहचान पत्र पहनकर आना जरूरी है। परीक्षाओं में स्मार्ट अथवा डिजिटल घड़ी पहनने पर भी रोक लगाई गई है। 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों को इस बारे में अवगत करवा दिया गया है।

10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए जारी निर्देश

एडमिट कार्ड और स्कूल पहचान पत्र, स्टेशनरी आइटम यानी ट्रांसपेरेंट पाउच, ज्योमेट्री, पेंसिल बॉक्स, ब्लू, रॉयल ब्लू इंक,बॉल पॉइंट,जेल पेन, स्केल, राइटिंग पैड, इरेजर, एनालॉग वॉच और पारदर्शी पानी की बोतलें, मेट्रो कार्ड, बस पास।


किसी भी स्टेशनरी आइटम: जैसे पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागजात के बिट्स, कैलक्यूलेटर (लर्निंग डिसेबिलिटी वाले उम्मीदवार यानी डिस्क्लेकुलिया को अनुमति है) सर्कुलर नंबर सीबीएसई/ सीओओआरडी/ 2020 दिनांक 20.1.2020 के अनुसार कैलकुलेटर का उपयोग करें), पेन ड्राइव, कैलकुलेटर, लॉग टेबल (केंद्रों द्वारा प्रदान की जाएगी), इलेक्ट्रॉनिक पेन/ स्कैनर आदि। कोई संचार उपकरण- जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, स्वास्थ्य बैंड, कैमरा आदि। वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, पाउच इत्यादि जैसे अन्य आइटम पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं डायबिटिक उम्मीदवारों को छोड़कर कोई भी खाने योग्य वस्तु खोली या पैक की गई वस्तु पर प्रतिबंध रहेगा। कोई अन्य वस्तु जिसका उपयोग अनुचित साधनों के लिए किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OTvmZw

ADD











Pages