हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के सदस्यों ने आंदोलन की दी चेतावनी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 13 February 2020

हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के सदस्यों ने आंदोलन की दी चेतावनी


अपनी मांगों के समर्थन में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी की बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राज्य प्रधान दयानंद दलाल की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन हसला राज्य महासचिव डाॅ. कृष्ण कुमार ने किया।

बैठक का मुख्य एजेंडा हसला की लंबित मांगों पर चिंतन किया गया। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार तथा शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल प्राध्यापकों की लंबित मांगों का समाधान नहीं किया गया तो संगठन अप्रैल माह में राज्य स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी सरकार तथा शिक्षा विभाग की होगी। दोपहर बाद संगठन की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. जगबीर सिंह, बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के साथ बैठक हुई। बोर्ड अधिकारियों के साथ मुख्य समस्याओं के लिए राज्य प्रधान दयानंद दलाल ने तर्क सहित पैरवी की तथा मुख्य बातों पर बोर्ड अध्यक्ष तथा बोर्ड सचिव से सहमति बनी। संगठन को बोर्ड चेयरमैन व सचिव ने आश्वासन दिया कि अगले वर्ष परीक्षा प्रणाली पैटर्न सीबीएसई की तर्ज पर प्रश्नपत्र की एकरूपता बनाई जाएगी तथा चार अलग-अलग प्रश्र पत्र देने की व्यवस्था को बंद किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित बैग को केंद्र पर बोर्ड द्वारा पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। बोर्ड ने संगठन को आश्वासन दिया कि परीक्षा केंद्र में ड्यूटी 12वीं तथा 10वीं के परीक्षा अधीक्षक वरिष्ठ प्राध्यापकों को नियुक्त किया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा में मानदेय कम छात्र होने पर 20 छात्रों के अनुसार दिया जाएगा तथा परीक्षा केंद्र में केंद्र अधीक्षक को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया।

उन्होंने बताया कि बोर्ड सचिव ने कहा कि भविष्य में बोर्ड परीक्षा का मानदेय का सारा भुगतान जुलाई माह तक कर दिया जाएगा। पिछले बकाया राशि के लिए बोर्ड द्वारा ईमेल पर शिकायत भेजने के लिए लिंक प्रदान किया गया। बोर्ड पेपरों का परीक्षा पैटर्न के अनुसार आगामी दो दिन में स्कूल मेल आईडी पर भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के राज्य उप-प्रधान रमेश मल्हान, भगवान दत्त, मुकेश नैन, राजबीर रेढू, श्रीकांत शर्मा, जिला प्रधान अत्तर सिंह मलिक, शमशेर नैन, राजकुमार पंघाल, दलबीर पंघाल, बीर सिंह राणा आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37s2pdq

ADD











Pages