टीआईटी एंड एस में पूर्व छात्रों व वर्तमान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर जमकर धमाल मचाया। मौका था पूर्व छात्रों के मिलन समारोह कुटुम्ब मिलाप-2020 का। इस कार्यक्रम में देश विदेश से करीबन 200 पूर्व छात्र शामिल हुए। संस्थान के निदेशक प्रो. जीके त्यागी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 1970 बैच के शिवदत्त चांदना, नाएपिल नोएडा के निदेशक डीके सिंह, सोफोकौल के सीईओ विकास चाचरा, डोवेटैक्स के मैनेजर अमूल अग्रवाल, ईनो लैब से अमिताभ घेष, फिलाटैक्स के निदेशक नवीन गोयल, करियर एअर कॉन के वरिष्ठ प्रबंधक राजन मुंजाल, सवियोटैक कोन के एमडी अशोक, आरमैसी सर्विसेज के सीईटो सुधीर ग्रोवर आदि शामिल हुए। प्रो. त्यागी ने बताया कि हाल ही में टीआईटी संस्था ने विदेशों की पांच संस्थानों से एमओयू साइन किए हैं जोकि संस्था को नई ऊंचाइयों को छूने में मददगार साबित होगी। सभी पूर्व छात्रों ने इस दौरान कालेज परिसर का भ्रमण किया व प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। सामूहिक चर्चा के दौरान पूर्व छात्रों ने वर्तमान छात्रों के उद्योग जगत में होने वाली तकनीकी विस्तार के विषय में तथा कैसे अपने आप को आधुनिक उद्योग के अनुरूप तैयार करें विषय पर विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों व वर्तमान छात्रों ने कई खेलकूद गतिविधियों में भाग लिया और कालेज के दिनों की याद ताजा की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में ऑप्टिमिस्टिक एवं डजलर समूह द्वारा अनेक प्रस्तुतियां दी गई। सकून ग्रुप द्वारा प्रस्तुत गीत ने सबको अपने साथ गुनगुनाने को मजबूर कर दिया। स्टेंडअप कामेडी ने भी उपस्थित श्रोताओं मनोरंजन किया। छात्रों ने भंगड़ा की शानदार प्रस्तुति दी और उस पर पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव, सौगात, तन्नु, हार्दिक, गुरूप्रताप, प्रेरणा व विक्की की अहम भूमिका रही।
टीआईटीएस में पूर्व छात्र मिलन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vE3T7r