आज के भागदौड़ से भरे इस युग में कुछ समय गो सेवा के लिए भी निकालना चाहिए। ऐसी सेवा से व्यक्ति को मानसिक शांति
मिलती है।
यह बात पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने गांव ढींगसरा की योगेश्वर कृष्ण गौशाला में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बतौर मुख्यातिथि भाग लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में धार्मिकता की भावना होना बहुत जरूरी है। समय- समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का होना भी बहुत जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से जहां धार्मिकता को बढ़ावा मिलता है, वहीं व्यक्ति को मानसिक शांति भी मिलती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण भारतीय धर्म और संस्कृति का विश्व कोष है। यह पुराण समाज को धार्मिक, सामाजिक और लौकिक मर्यादाओं की स्थापना करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। इस दौरान जिला परिषद चेयरमैन राजेश कस्वां ने बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लिया। इस मौके पर कथा वाचक साध्वी राज किशोरी ने आए हुए लोगों का स्वागत किया।
इस मौके पर प्रधान रिसाल सिंह, नगे सिंह, सुभाष मुण्ड, अमर सिंह, हरदयाल मौजूद थे।
भट्टूकलां। गांव ढिंगसरा में गोभागवत कथा सुनते श्रद्धालु।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Px8CM