विद्यार्थियों के दूर परीक्षा केंद्र बनाना अनुचित : सत्यवान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 February 2020

विद्यार्थियों के दूर परीक्षा केंद्र बनाना अनुचित : सत्यवान


टोहाना| हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने भिवानी बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्राइवेट स्कूलों के बच्चों के दूर दराज के क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र बनाने पर भारी रोष व्यक्त किया है। उन्होंने ऑब्जर्वर एवं सुपरिंटेंडेंट की ड्यूटी में भी प्राइवेट स्कूल स्टाफ की अनदेखी किए जाने पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विभाग ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में किसी स्कूल में परीक्षा केंद्र नहीं बनने दिए जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी बोर्ड प्रशासन की होगी।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू, प्रदेश उपप्रधान रामकुमार भाकर, प्रदेश महासचिव रणधीर पूनिया, प्रदेश प्रवक्ता विनय वर्मा, प्रदेश कानूनी सलाहकार गौरव भुटानी, सहसचिव राजेश शर्मा, शाखा प्रधान ममता ठाकुर व ग्रामीण प्रधान तरसेम गिल व संरक्षक अनिता मेहता ने बोर्ड प्रशासन द्वारा अपनाए जा रहे भेदभावपूर्ण रवैये पर रोष व्यक्त किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32khexU

ADD











Pages