खेत मजदूर संगठन ने सीएम के नाम बीडीपीओ को सौंपा मांगों का ज्ञापन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 17 February 2020

खेत मजदूर संगठन ने सीएम के नाम बीडीपीओ को सौंपा मांगों का ज्ञापन


मांगों को पूरा कराने के लिए किसान खेत मजदूरों ने सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने “हमारी मांगे पूरी करो, फसलों की लागत से डेढ़ गुना दाम दो, सभी किसान मजदूरों के कर्जे खत्म करो नारे लगाए। नेतृत्व ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ब्लॉक कमेटी बहादुरगढ़ ने किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने बीडीपीओ माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। प्रदेश सचिव जयकरण मांडोठी ने कहा कि केंद्रीय बजट में यूरिया व अन्य खादों पर सब्सिडी घटा दी है। इसकी संगठन निंदा करता है। खाद, बीज, कीट नाशी, डीजल व औजारों को सस्ता करने की मांग करता है। आरोप है कि हरियाणा सरकार किसानों व खेत मजदूरों की मांगों की लगातार अनदेखी करती आ रही है। यदि मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष दिलबाग सिंह आसौदा, बलजीत सिंह मांडौठी, लालजी, शिवप्रसाद मौर्य, भारत, सुरेश कुमार, अशोक प्रधान, राजेंद्र सिंह , महावीर सिंह, बलधारी सिंह लोहारहेडी, रमेश कुमार लुहारहेड़ी, विक्रम बराही, जिले सिंह टान्डाहेडी, प्रदेश सचिव जयकरण मांडोठी आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ELKFc

ADD











Pages