गुड़गांव| एक युवती ने अपने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट से 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। 24 वर्षीय युवती ने बताया कि वह सेक्टर-65 स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। उसकी कंपनी में एक युवक सुनील सिंह भी नौकरी करता है। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक दूसरे के साथ सहमति संबंध में रहने लगे। आरोप है कि 19 जनवरी को आरोपी उसे सेक्टर-30 स्थित ओयो रूम में ले गया, जहां उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2STxSjx