नूंह-हाेडल मार्ग पर पिकअप की टक्कर से पैदल चल रहे युवक की माैत, चालक हुआ फरार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 17 February 2020

नूंह-हाेडल मार्ग पर पिकअप की टक्कर से पैदल चल रहे युवक की माैत, चालक हुआ फरार


नूंह-होडल रोड पर पेप्सी प्लांट के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे को अंजाम देने वाला पिकअप चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। देवला नंगली गांव का रहने वाला राशिद गुड़गांव में एक कंपनी में कार्य करता था। शनिवार की शाम सात बजे राशिद का जीजा आजम हुसैन निवासी जलालपुर राशिद के इंतजार में उजीना गांव समीप पेप्सी प्लांट समीप कार लेकर इंतजार कर रहा था। इस दौरान ऑटो में सवार राशिद उतरकर चलने लगा तो सामने से आ रही एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर भीड़ को आते देख पिकअप चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान घायल राशिद को उसका जीजा आजम हुसैन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नलहड़ लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में राशिद ने दम तोड़ दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HzwQUw

ADD











Pages