आदर्श स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थी किए सम्मानित - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 11 February 2020

आदर्श स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थी किए सम्मानित


जुई | जुई स्थित आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह में स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शशी रंजन परमार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति थे। समारोह को संबंधित करते हुए पूर्व विधायक शशी रंजन परमार ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। केवल उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष सतबीर चंदाबास व स्कूल संचालक सतबीर यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प और दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से प्रेरित प्रस्तुतियां दी। समारोह में पूर्व विधायक शशी रंजन परमार ने छात्रा रितु लाम्बा, सीमा, मनीषा, कुलदीप, शैलेश कंवर, पिंकी कैलाश समेत अनेक प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक सत्यवीर सिंह, प्राचार्य जयपाल आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ONmzbl

ADD











Pages