कस्बे की प्रतिभावान बेटी दया शर्मा ने स्कूल में छात्राओं काे बताए शिक्षा ग्रहण करने के टिप्स - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 11 February 2020

कस्बे की प्रतिभावान बेटी दया शर्मा ने स्कूल में छात्राओं काे बताए शिक्षा ग्रहण करने के टिप्स


पढ़े भारत-बढ़े भारत कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर कस्बे की उभरती प्रतिभावान बेटी को कार्यक्रम का रोल माडल के रूप प्रस्तुत किया गया। आज के कार्यक्रम में दया शर्मा के शैक्षणिक अनुभवों से विद्यालय की छात्राओं को रूबरू कराना था। दया शर्मा ने अपनी शिक्षा व दीक्षा के अनुभवों पर विस्तृत प्रकाश डाला और बताया कि एक छात्र को कामयाब होने के लिए अपना दृढ़ संकल्प लिए लक्ष्य रखना चाहिए ओर उसकी के भरसक प्रय| करना चाहिए। बिना लक्ष्य निर्धारित किए किसी भी क्षेत्र में कामयाबी संभव नहीं है। दया शर्मा वाणिज्य विषय में स्नातकोत्तर तथा जयपुर स्थित श्री महर्षि अरविंद विश्वविद्यालय से कानून एवं विधि में गोल्ड मेडलिस्ट और एलएलएम के लिए फाइनल में अध्ययन कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मी संतोष देवी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता लांबा ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबधित जानकारी दी। इस अवसर पर मीनाक्षी गोसैन,डा. आशीष भारद्वाज, जयकुमार शर्मा व पंकज अठवाल आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39r4WGd

ADD











Pages