अॉल इंडिया बीएसएनएल डॉट पेंशनर्स एसोसिएशन के 40 से ज्यादा सदस्यों ने सोमवार को टेलिफोन एक्सचेंज के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। हरियाणा सर्कल के अध्यक्ष राम कुमार कलसी ने बताया कि सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने वीआरएस को आकर्षित कहा था। साथ ही उन्होंने इसका पूरा खर्च वहन करने की बात कही थी, लेकिन सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया। बीएसएनएल के हजारों कर्मचारियों ने 25 से 35 वर्ष तक नौकरी की, लेकिन वीआरएस के दौरान उन्हें बिना किसी कैश गिफ्ट, रिफ्रेशमेंट, बुकेट्स के रिलीव कर दिया गया। यहां तक कि दिसंबर और जनवरी का वेतन भी नहीं दिया गया। जीपीएफ, लीव एनकैशमेंट, एक्स-ग्रेसिया व एलआईसी की पेमेंट न जाने सरकार कब देगी। ग्रेच्युटी व अन्य लाभ तो 60 वर्ष बाद ही मिलेगा। विरोध प्रदर्शन के बाद कुछ नए सदस्यों ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। प्रदर्शन में जेपी गुप्ता, पीके कोशिक, गुरदीप कुमार, रविंद्र कुमार, रजिंद्र ठाकुर, एचके बक्सी, प्रेम सागर बिलस, हरबंस, गुरनाम सिंह व अन्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37W4pff