पति-प|ी के बीच चल रहा विवाद सुलझाने के दौरान एक महिला एएसआई से मारपीट कर दी गई। मामला महिला पुलिस थाने का है। प|ी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। काउंसिलिंग चल रही थी कि दोनों पक्षों में विवाद हो गया। समझाने का प्रयास करने और रोकने पर दरोगा से मारपीट की गई। पुलिस ने पति, उसकी बहन और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट महिला एएसआई राजबाला के साथ हुई।
महिला थाना किला बाजार पुलिस चौकी से सटा है। पुलिस को दी शिकायत में एएसआई ने कहा कि उनके पास खांडा खेड़ी की रेखा की एक एफआईआर अाई थी। यह उसके पति जींद के सचिन के खिलाफ थी। उन्होंने दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी। सचिन के साथ बवानीखेड़ा के कुलदीप, उसकी प|ी सीना और तीन-चार अन्य लोग आए हुए थे। उनके नाम और पते वह नहीं जानतीं। एएसआई ने अाराेप लगाते हुए कहा कि बातचीत के दौरान सचिन ने कहा उन्हें आप जैसी मैडम बहुत देखी हैं। हम आपको जान से मार देंगे। इतना कहते ही सीना ने उनके बाल पकड़ लिए और नीचे गिरा दिया। उनके नीचे गिरने के बाद कुलदीप, सचिन, सीना व अन्य ने उन्हें थप्पड़-मुक्के मारे और गालियां दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीना सचिन की बहन और कुलदीप बहनोई हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ZuZVn