प्रथम सीएम पंडित भगवत दयाल शर्मा को किया याद - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 February 2020

प्रथम सीएम पंडित भगवत दयाल शर्मा को किया याद


हरियाणा के प्रथम सीएम पंडित भगवत दयाल शर्मा की 27वीं पुण्य तिथि पर उनकी समाधि स्थल पर हवन-यज्ञ किया गया। मार्केट कमेटी बेरी के चेयरमैन मनीष शर्मा ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ व परिवार के सभी सदस्यों ने हवन में आहुति डालकर प्रदेश के पहले मुखिया को याद किया। मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनीष शर्मा ने कहा कि प. भगवत दयाल शर्मा कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे, जिन्होंने अपना जीवन देश में लगाया। उनका देश की आजादी में अमूल्य योगदान रहा है, जिसे कदापि भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेश शर्मा की धर्मप|ी विनय शर्मा, डीपी कौशिक सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पंडित जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Beri News - haryana news first cm pandit bhagwat dayal sharma remembered


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SR5Vdy

ADD











Pages