25 फीसदी नहीं कर रहे फास्टैग का उपयोग, 10% रिचार्ज नहीं करवाते, हो रहे झगड़े - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 February 2020

25 फीसदी नहीं कर रहे फास्टैग का उपयोग, 10% रिचार्ज नहीं करवाते, हो रहे झगड़े


रेवाड़ी-रोहतक हाईवे स्थित डीघल टोल प्लाजा से हर रोज निकलने वाले करीब 12 हजार वाहनों में से 9000 वाहन चालक फास्टैग उपयोग में ला रहे हैं। प्लाजा प्रबंधन का कहना है कि अधिकतर बड़े वाहन चालक अपने वाहनों पर फास्टैग लगवा चुके हैं, लेकिन कार चालक खासकर लोकल वाहन इस मामले में अभी भी पीछे चल रहे हैं। डीघल टोल से गुजरने वाले वाहनों में से 72 फीसदी वाहन चालकों ने फास्टैग लगवाए हैं। वहीं टाेल प्लाजा के 0-5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 400 वाहनों पर फास्ट टेग नहीं लग पाया है। जिनके कारण डीघल टोल पर रोजाना विवाद हो रहे हैं। टोल प्रबंधन ने दो माह में 30 वाहन चालकों के खिलाफ दुजाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। हालांकि बाद में वाहन चालक अपने वाहन पर फास्ट टेग लगवा लेते हैं। वाहन चालक और प्रबंधन के बीच सुलह हो जाती है। अब पिछले 10 दिन से पुलिस ने पीसीआर टोल पर तैनात कर दी है। पुलिस के सहयोग से 80 वाहनों पर फास्टैग लग रहे हैं। टोल प्रबंधन का कहना हैं कि लोकल वाहन चालक जबरदस्ती फास्ट टेग लेन में घुस जाते हैं जिसके कारण रोजाना 20 से 25 वाहन चालकों से झगड़े हो रहे हैं। 28 फरवरी तक अगर लोकल वाहन चालक फास्टैग नहीं लगवाते हैं। और फास्टैग लेन से गुजरने पर विवाद करते हैं। तो उनके खिलाफ एफआरआई दर्ज करवाई जाएगी। डीघल टोल प्लाजा पर 10 लेन हैं। इसमें से दोनों तरफ एक-एक लेन नकद टोल लेने वाले के लिए छोड़ी गई है, बाकी आठ लेन पर फास्टैग का उपयोग किया जा रहा है। 25 फीसदी वाहन चालकों को अभी भी कैश लेन में ही लगना पड़ रहा है।

रोहद के पास काम नहीं कर रहा नेट: साहिल: हिसार से माल लेकर अाए साहिल का कहना है कि वह माल छोड़ने के बाद वह वापस जा रहा था। अब रोहद के पास नेट काम नहीं कर रहा। इस कारण मोबाइल में फास्टैग पर बैलेंस शो नहीं हो रहा। फास्टैग विक्रेता रोहित का कहना है कि यहां जियो का नेटवर्किंग नहीं हाेने की शिकायत है।

फास्टैग रिचार्ज न कराने वाले वाहनों से लगता है जाम

रोहद टोल प्लाजा पर रोजाना करीब 12 हजार बड़े-छोटे वाहन क्राॅस करते हैं। हमारा प्रयास है कि फास्टैग लेन में जाम न लगे, लेकिन फास्टैग रिचार्ज नहीं कराने वाले लोगों की वजह से जाम लग जाता है। स्कैनर सही काम कर रहे हैं। बिना रिचार्ज वाहनों को अलग लेन देना अभी संभव नहीं है। रही बात जाम की तो सबसे अधिक जाम के हालात तब पैदा होते हैं, जब वाहन चालक का फास्टैग पर बैलेंस शो नहीं होता। एेसे में मशीन में ब्लू टूथ के माध्यम से वाहन चालक को उसका बैलेंस चैक कराया जाता है। -नागेंद्र कुमार सक्सेना, प्रभारी, रोहद टोल बहादुरगढ़।

कार्ड रिचार्ज नहीं होने के बाद भी फास्टैग लेन में घुस रहे वाहन, लग रहा जाम

भास्कर न्यूज | बहादुरगढ़

राेहद टोल पर फास्टैग योजना गड़बड़ाने से वाहन चालक परेशान हैं। कार्ड रिचार्ज होने के बावजूद वाहन फास्टैग लेने में घुस रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों का कर्मचारियों से झगड़ा होने पर जाम लग रहा है। इतना ही नहीं, कई बार निजी वाहनों में अस्पताल जा रहे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों का आरोप है कि फास्टैग व्यवस्था से पहले कैशलेन में भी इतना समय नहीं लगता था, जितना अब फास्टैग लेन में लग जाता है। परिवार के साथ शनिवार को रोहतक जा रहे बहादुरगढ़ निवासी असलम खान ने बताया कि जाते समय वह फास्टैग लेन से निकले थे। टोल से कार निकालने में देर तक इंतजार करना पड़ा। शाम को फिर वहीं हाल रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस फोस्टैग योजना का लाभ क्या है। जब लंबा इंतजार करने के बाद टोल प्लाजा क्रॉस किया। इसी तरह इस स्थान पर नेट सेवा काम नहीं करने से वाहन चालक परेशान हैं। जो फास्टैग की लाइन में लगे अपने मोबाइल से कैश बैलेंस देखने के लिए प्रयास कर रहे होते हैं। पीछे अपनी बारी का इंतजार कर रहे वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाकर अन्य वाहन चालकों को परेशानी में डाल देते हैं।

25 फीसदी वाहन चालकों को अभी कैश लेन में ही लगना पड़ रहा

ठीक से काम नहीं करते स्कैनर: सिरसा निवासी नीरज बधवा ने बताया कि वह परिवार के साथ कार में दिल्ली की ओर जा रहा था। टोल पर लेन से गुजरा तो उसकी कार को क्रॉस करने में देर लग गई। मांग की कि जिन फास्टैग का रिचार्ज नहीं होता, उसे अलग लेन से निकालने का प्रावधान किया जाए।

ऐसे लगता है जाम: डीघल टोल प्रोजेक्ट मेनेजर ब्रहमजीत अहलावत का कहना है कि लोकल गाड़ियों के कारण विवाद हो रहे हैं। जिसके कारण जाम की स्थिति बन रही है। 10 प्रतिशत वाहन चालक फास्ट टैग लगवाने के बाद रिचार्ज नहीं करवा रहे।

डीघल टोल से गुजरने वाले सरकारी वाहनों पर फास्टैग नहीं लगे: एनएचआई प्राइवेट वाहनों पर फास्टैग लगवा रहा है। लेकिन डीघल टोल से गुजरने वाले सरकारी वाहनों पर फास्ट टेग नहीं लगे। जिन सरकारी वाहनों में अधिकारी बैठे होते हैं। उनको फास्टैग लेन से निकाला जा रहा जबकि बाकी कि गाड़ियां कैश लेन से गुजर रही हैं। डीघल टोल पर अभी तक चल रही आठ फास्टैग लेन में यदि कोई कैश वाला वाहन चालक घुस जाता है तो उससे दोगुना टोल वसूला जा रहा है। प्रबंधन का कहना है कि एनएचआई का मकसद डबल चार्ज वसूलना नहीं है, लोगों को लाइन में खड़े होने से बचाना है। ऐसे में जल्द सभी आठ लाइनों में ऑटोमेटिक अर्थात फास्टैग लेन पर कोई भी कर्मचारी टोल वसूली के लिए नहीं रहेगा। अभी दो लेन में कोई कर्मचारी नहीं है। गाड़ी के आते ही टैग स्कैन हो जाएगा और गाड़ी आगे निकल जाएगी। यदि कोई कैश वाहन चालक इस लेन में प्रवेश कर गया तो उसे वापस आना पड़ेगा और कैश लेन से ही होकर गुजरना पड़ेेगा।

बेरी का डीघल टोल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Beri News - haryana news 25 not using fastag 10 not recharging fights happening


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37K1sxq

ADD











Pages