हिसार | छाजू राम मेमोरियल जाट कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में गणित विभाग के द्वारा 27 फरवरी को राज्यस्तरीय चाक बोर्ड प्रस्तुतीकरण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न कॉलेजों से कुल 33 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चाॅक बोर्ड प्रस्तुतीकरण में मुकंद लाल नेशनल कॉलेज यमुनानगर की छात्रा विजेता ने प्रथम स्थान, दयानंद महाविद्यालय हिसार की कनक छाबड़ा ने दूसरा स्थान तथा जाट कॉलेज हिसार के रजत ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में एफजीएम गवर्नमेंट कॉलेज आदमपुर की टीम ने प्रथम स्थान, गवर्नमेंट कॉलेज हांसी की टीम ने द्वितीय स्थान तथा जाट कॉलेज हिसार की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के डीन ऑफ साइंस डॉक्टर जेबी दहिया ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। वहीं निर्णायक मंडल की भूमिका गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुनीता रानी तथा सहायक प्रोफेसर पंकज कुमार ने निभाई। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बलबीर सिंह ने आयोजन तथा प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a9cpKv