हिसार | सीएवी सीनियर सेकंडरी स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया। इस दौरान जूनियर्स ने सीनियर्स को टाइटल दिए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से इस पल काे यादगार बनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आर्य समाज नागोरी गेट के प्रधान हरिसिंह सैनी शामिल हुए। समारोह में गौरव को मिस्टर फेयरवेल तथा लावन्या को मिस फेयरवेल चुना गया। इस दौरान प्रिंसिपल मोहन लाल, शिक्षण संस्थान के प्रधान नरेन्द्र पाल मिगलानी, देवेन्द्र सैनी, राधेश्याम आर्य व स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ceQiEm