लाइनपार के वार्ड नंबर 2 के न्यू पटेल पार्क काॅलाेनी में एक गली जगह-जगह टूटी है। काॅलाेनी वासियों का कहना है कि उबड़ खाबड़ गली में चलते समय वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है। पैदल चलने में अधिक परेशानी बुजुर्ग व बच्चों को होती है। कब हादसा हो जाए, यही डर लगा रहता है। उनका आरोप है कि एक साल से नगर परिषद के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं है। काॅलाेनीवासी बलराज, ओमप्रकश, बाला देवी, नीलम, मनीषा, सोनू, अनिल, प्रमिला, शीला, संदीप, सावित्री ने बताया कि पृथ्वी पब्लिक स्कूल के पास से लेकर जोशी किरयाना स्टोर तक की गली को बिना बनाए छोड़ दिया, जबकि अन्य सभी गलियां बना दी गई। गली में जगह-जगह गड्ढों के साथ मिट्टी के ढेर लगे हैं। रास्ता खराब होने के कारण बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार छोटे बच्चे गिरकर घायल हो चुके हैं। गली में पड़ी मिट्टी नालियों में भरने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है।
सीवर लाइन लीकेज से परेशान िदव्यांगों ने जन स्वास्थ्य विभाग काे सौंपा ज्ञापन
बेरी | वार्ड नंबर 10 के िदव्यांगों ने जन स्वास्थ्य विभाग से सीवर लाइन दुरूस्त करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। दिव्यांग रणधीर सिंह का कहना था कि वार्ड नंबर 10 बेरी में सीवरेज लाइन पिछले 1 साल से पेयजल वाली लाइन से मिली हुई इसके कारण पानी व मल मूत्र की निकासी गली के बीच में होती हैं। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मेनहोल को बंद कर दिया गया है जिससे दिव्यांग, महिलाओं, बुजुर्गों को खुले में शौच करना पड़ रहा हैं। सभी ने प्रशासन से मांग की अगर समस्या का समाधान 1 महीने के अंदर नहीं किया तो हम दिव्यांग जन कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे उनके दिव्यांग रणधीर, नरेंद्र, मोहन, देवेंद्र, बलराज, रविंदर, बाजार के प्रधान अतर सिंह थे।
सीएम विंडो पर भी दे चुके शिकायत : शिकायतकर्ता बलराज ने बताया कि एक साल से नगर परिषद से लेकर उच्च अधिकारियों तक इसकी शिकायत दे चुके है। सीएम विंडो पर भी शिकायत दी। इसके बावजूद समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब नगर परिषद में आरटीआई लगाई गई तब कोई जानकारी नहीं दी। अब यह मामला एसडीएम के पास पहली अपील में है। इधर, नप के सचिव मुकेश ने बताया कि जल्द गली का निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
बहादुरगढ़ में टूटी हुई गली को दिखाते कॉलोनिवासी।
सीवर लाइन की समस्या बताते बेरी के िदव्यांग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/322Snyt